कारों के शौकीन हैं मनोज तिवारी, 3 नए केस, 24 करोड़ की संपत्ति के मालिक

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और उत्तरी दिल्ली से सासंद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से नामांकन दाखिल किया। सिनेमा से राजनीति में आए मनोज तिवारी पर तीन केस लंबित हैं, जिनमें से एक मध्य प्रदेश व दो दिल्ली में हैं। नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए अपने शपथपत्र में में मनोज तिवारी ने बताया है कि उनके पास करीब 24 करोड़ की संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास उनके पास पांच कारें आडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फार्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने हलफनामे में अचल संपत्ति 15.76 करोड़ और चल संपत्ति 8.52 करोड़ रुपए दर्ज किया है, जबकि उनके ऊपर 1.36 करोड़ रुपए का लोन भी है।

बता दे, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी ने दिलीप पांडेय को मैदान में उतारा है। दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। यहां छठे चरण (12 मई) में सभी 7 सीटों पर वोटिंग होगी। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में सीटों पर फतह हासिल की थी।