बुधवार को सुलतानपुर में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बीएसपी प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला। मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि सब जानते हैं कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती टिकट बेचती हैं और ये उनकी पार्टी के लोग गर्व से कहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके 77 घर हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके लोग भी ये गर्व से कहते हैं कि हमारी मायावती या तो हीरो में लेती हैं या तो पैसों में लेती हैं। लेकिन लेती 15 करोड़ रुपये ही हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि अब मैं पूछती बंदूकधारी लोगों से, आपके पास 15 करोड़ रुपये देने के लिए कहा से आए। उन्होंने कहा कि अब सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ़ सोनू पर निशाना साधा और कहा कि अब इन्होंने दे दिए हैं और ये कहां से बनाएंगे 15-20 करोड़, आपके जेबों से। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को पीलीभीत की जगह सुलतानपुर से टिकट दिया है, वहीं उनके बेटे वरुण गांधी को पार्टी ने पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है।