जाम में फंसी एंबुलेंस के लिए सड़क पर उतरीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं। वही इस दौरान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में जाम में फंसी एक एंबुलेंस के लिए प्रियंका गांधी ने रास्ता खुलवाया। दरहसल, प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं। जब उनका काफिला महाराजगंज की सड़कों पर था उसी वक्त कुछ दूर पर एक एंबुलेंस जाम में फंसी हुई थी। प्रियंका गांधी को जैसे ही इस बात का पता चला वो बिना देर किए गाड़ी से उतर गईं और एंबुलेंस की तरफ बढ़ चलीं।

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता को इस तरह सड़क पर चहलकदमी करते हुए देखकर वहां के लोगों को काफी आश्चर्य हुआ। प्रियंका गांधी की कोशिश से एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता बन गया। जाम से निकलते ही एंबुलेंस मरीज को लेकर हॉस्पिटल की ओर बढ़ चला। इस दौरान प्रियंका गांधी को वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। लोगों से मिलने के बाद प्रियंका अपने काफिले की तरफ गईं और फिर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ीं। लोगों से बात करने के बाद प्रियंका अपने काफिले की तरफ गईं और फिर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ीं। बता दें कि प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं।