भोपाल सीट से चुनाव लड़ सकते है दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) मध्य प्रदेश की भोपाल (Bhopal) सीट से चुनाव लड़ सकते है। इस बात की जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी कल उनके नाम का एलान करेगी। कमलनाथ ने कहा, ''दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल सीट (Bhopal Seat) से चुनाव लड़ेंगे। कल कांग्रेस चुनाव समिति दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के नाम का एलान करेगी।'' बता दें कि भोपाल से कांग्रेस साल 1989 के बाद से चुनाव नहीं जीती है।

इससे पहले कमलनाथ ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि यदि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस के लिये प्रदेश में कुछ कठिन सीटों में से एक पर वह चुनाव लड़ें। कमलनाथ ने कहा था, ''मैंने दिग्वियज सिंह से आग्रह किया है कि यदि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें।'' बिना नाम लिए भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा, ''प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 सालों से जीते नहीं हैं।''

दिग्विजय सिंह ने PM मोदी से पूछा सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बीजेपी (BJP) के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर बुधवार को कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने सवाल किया कि 'जिसकी चोरी पकड़ी गई वो चौकीदार है कि चोर है? दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने आगे कहा अगर चोर ही चौकीदार का तगमा डाल के चलेगा तो चौकीदारी कौन करेगा। यह हालत मोदी जी की है। दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने राफेल (Rafale) को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि मोदी सरकार कीमत बताने को तैयार नहीं हैं। ऐसा भ्रष्टाचार कभी देखने को नहीं मिला। अब तो चौकीदारों को भी शर्म आनी लगी है। दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व का ठेका ले लिया है। मैं भी हिंदू हूं और बीजेपी (BJP) के नौटंकीबाजों से कहीं ज्यादा बेहतर हूं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से बीजेपी और मोदी जी घबराए हुए हैं। प्रियंका एक-एक बात बहुत सोच-समझकर बोलती हैं। यही उनकी खासित है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब जनता ने तय कर लिया है कि बीजेपी को हराना है। इस बार मोदी की सरकार नहीं बनेगी।