लालकृष्ण आडवाणी को टिकट न देने से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी-शाह पर बोला हमला, याद दिलाया न्यूटन का तीसरा नियम

बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर से टिकट कटने पर बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूटन का तीसरा नियम याद दिलाते हुए कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी को पितातुल्य बताते हुए उनके साथ पार्टी में हुए सलूक पर नाराजगी जाहिर की। बता दे, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने इस बार इस सीट से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में कहा- सरजी, राफेल बाबा, चालीस चौकीदार का किरदार निभाने की जगह अगर कुछ कर सकते हैं सुधार करने वाले कुछ कदम उठाइए। नुकसान की भरपाई के लिए पहल करिए। फिर भी यह दुखद और शर्मनाक है... आपके लोगों ने जो किया है, उसकी आशंका पहले से थी... पार्टी के सबसे सम्मानित मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, पिता तुल्य आडवाणी के पार्टी प्रस्थान का आह्वान कर दिया गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दूसरे ट्वीट में आडवाणी की सीट गांधीनगर से अमित शाह को उतारे जाने पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि अमित शाह की लालकृष्ण आडवाणी जैसी न छवि है और न ही कद। यह जानबूझकर किया गया। देश के लोगों के साथ अच्छा नहीं हुआ। वह पिता के समान हैं। उनके साथ इस सलूक की इजाजत नहीं दी जा सकती। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- जो आप और आपके लोगों ने मेरे साथ किया, वह अब भी सहनीय है। मैं जवाब देने के लिए सक्षम हूं। न्यूटन का तीसरा नियम याद रखिए। हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और अब लालकृष्ण आडवाणी के साथ जो हुआ, उसे लोग देख रहे हैं। यह एक आदमी और दो लोगों की कंपनी की ओर से किया जा रहा है। जय हिंद।

PM मोदी आज भी अच्छे दोस्त हैं, नीतियों का विरोध करता हूँ, किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं : शत्रुघ्न सिन्हा

इसी बीच शनिवार शाम को महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनिधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी उनके अच्छे दोस्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी पत्नी भी थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका विरोध नीतियों से है और वह किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं रखते और न ही वह किसी के प्रति मन में द्वेष पालते है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा राष्ट्रहित उनके लिए प्रमुख है और वह सच बोलने से घबराने वाले इंसान नहीं हैं। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह अपने मन में द्वेष नहीं पालते हैं और उनका विरोध नीतियों से है। वह किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं समाज के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित उनके लिए प्रमुख है और वह सच बोलने से घबराने वाले इंसान नहीं हैं।