भोपाल: मुस्लिमों ने किया प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत, साध्वी बोलीं- ये एकता का प्रमाण है

मध्य प्रदेश में भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भोपाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों का मानना है कि अगर प्रज्ञा भोपाल से सांसद बनती हैं तो भोपाल का विकास होगा। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा स्वागत से गदगद साध्वी प्रज्ञा ने कहा ये एकता का प्रमाण है।

बता दे, दो दिन पहले साध्वी प्रज्ञा ने मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया था। साध्वी ने एक पत्रकार के सवाल पर कहा था कि मुस्लिम हमारे साथ हैं और साजिश करने वाले कामयाब नहीं होंगे।

वहीं, कल राज्य के कटनी पहुंची केन्दीय मंत्री उमा भारती से जब पूछा गया कि क्या मध्यप्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं? इस सवाल पर तंज लहजे में उमा न कहा कि वो तो एक महान संत हैं उनसे मेरी तुलना ही नहीं करिए। मैं तो बहुत ही साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।