अलवर : बच्चियों का अपहरण कर गेस्ट हाउस में किया गया दुष्कर्म, धर दबोचा गया आरोपी

अलवर के यूआईटी फेज थर्ड थाना इलाके में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चियों को बचाया जा सका। यहां लेबर कॉलोनी में रहने वाले दो प्रवासी मजदूर परिवारों की दो बच्चियों का अपहरण कर उन्हें एक गेस्ट हाउस ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया। दोनों परिवार बिहार व यूपी के थे। यूपी के परिवार की 15 साल की बेटी व बिहार के परिवार की 10 साल की बेटी के अपहरण कर ले जाने की शिकायत लेकर पीडि़त परिजन शनिवार दोपहर थाने पर पहुंचे। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को धर दबोचा।
थाना प्रभारी ने बताय कि मामले में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में अमित शर्मा उर्फ कृष्णकांत (25) निवासी किशनपुर थाना महावन जिला मथुरा हाल अरावली विहार सेक्टर 11 भिवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि सहयोगकर्ता के रुप में गेस्ट हाउस संचालक पवन कुमार गुर्जर (30) निवासी भतौला ओल्ड फरीदाबाद हाल भगतसिंह कॉलोनी भिवाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।