ऐश्वर्या और प्रियंका के बाद अब कैटरीना के हाथो में भी सजेगी सोजत की मेहंदी, विशेष रूप से की जा रही तैयार

अभिनेता विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ राजस्थान के सवाईमाधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 7, 8 व 9 दिसंबर तक शादी समारोह चलेगा। इस खास मौके पर कैटरीना कैफ के हाथो में सोजत की मेहंदी सजेगी। साेजत की मेहंदी इससे पहले भी बाॅलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एश्वर्या राय के हाथाें में भी सज चुकी है। इनके लिए भी विशेष रूप से साेजत शहर से ही मेहंदी मंगवाई गई थी।

साेजत के मेहंदी व्यवसायी नितेश अग्रवाल की कंपनी नेचुरल हर्बल काे मेहंदी के ऑर्डर मिल गए हैं। 25 अक्टूबर काे पहला और 10 नवंबर काे दूसरा सैंपल भेजा था, जो पसंद आ गया। बता दें कि शादी काे लेकर सवाई माधोपुर की होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि शादी में मेहंदी के लिए ऑर्डर मिल गए हैं। 1 दिसंबर से तक ऑर्डर की मेहंदी जयपुर भेजनी है। हम विशेष रूप से मेहंदी तैयार कर रहे हैं। इसमें 20 किलाे पाउडर व 400 काेन भेज रहे हैं।