2019 लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी 'मक्कल नीधि मय्यम' : कमल हसन

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने शनिवार को स्‍पष्‍ट किया है कि उनकी पार्टी मक्‍कल निधि मय्यम (एमएनएम) 2019 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेगी। मल हासन ने यह भी कहा कि वह खुद भी चुनाव लड़ना चाहेंगे। एक कमेटी जल्द ही उम्मीदवारों का चयन करेगी। इससे पहले अक्‍टूबर में कमल हासन ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी एमएनएम तमिलनाडु की 20 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी मैदान में उतरने का फैसला कर सकती है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के चुनाव अभियान का फोकस तमिलनाडु का विकास होगा और वह गठबंधन करने के लिए स्वतंत्र हैं। वह समान विचार वाली पार्टी के साध गठबंधन करेंगे। हाालांकि, उन्होंने कहा कि यह कहना काफी जल्दबाजी होगी कि वह गठबंधन को लीड करेंगे या दूसरे का हिस्सा होंगे।

मद्रास हाईकोर्ट ने सत्तारुढ़ पार्टी के 18 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने को अक्‍टूबर में बरकरार रखा था और इन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। ये विधायक टीटीवी दिनाकरण के समर्थक हैं। इन सीटों के अलावा तिरुवरूर सीट द्रमुक के शीर्ष नेता एम करुणानिधि तथा तिरुपरानकुंडरम सीट अन्नाद्रमुक के एके बोस के निधन होने से खाली हुई।