23 फरवरी से देशभर में ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (JEE Main) की परीक्षा शुरू हो गई जिसमें पहले दिन 23 फरवरी को बीआर्क और बी-प्लानिंग की परीक्षा कराई गई। देशभर में बीआर्क और बी-प्लानिंग के लिए 63065 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन है। इसके तहत पहले दिन 22 हजार 748 बच्चो को एग्जाम देना था। जयपुर के दोनों सेंटरों पर दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक एग्जाम हुआ। आज से जयपुर के स्टूडेंट्स के BE-बी टेक के लिए एग्जाम शुरू होंगे। ये एग्जाम तीन दिन 24 से 26 फरवरी तक होंगे।
बात करें पेपर के लेवल की तो एग्जाम ओवरऑल सामान्य रहा। मैथ्स का पेपर JEE Main में जो सामान्य तौर पर आता है वैसा ही रहा। इसके अलावा ड्राइंग का पेपर थोड़ा ज्यादा सरल था। स्टूडेंट्स ने बताया कि 3D और वेक्टर एलजेब्रा से रिलेटेड सवाल ज्यादा आए। इसके अलावा ड्राइंग का पेपर बहुत ईजी था। एक सवाल में तो केवल कलर को कॉपी ही करना था। स्टूडेंट्स से जो बात हुई उससे लगता है कि आज का पेपर सामान्य था, जिन्होने कम पढ़ाई की होगी, उन्हे भी सवालों का सॉल्व करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई होगी। क्योंकि पेपर में अधिकांश सवाल का लेवल बिल्कुल सामान्य था।NTA ने JEE मेन्स एग्जाम के लिए पूरे राज्य के 16 जिलों में सेंटर बनाए हैं। इसमें जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, बीकानेर, सीकर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनू, नागौर, सवाईमाधौपुर,भरतपुर, दौसा एवं करौली शामिल है।