एक बार फिर से जयपुर रत्न सम्मान समारोह के द्वितीय संस्करण द्वारा प्रतिभाओं को मिलेगा उचित सम्मान

निरंतर समाज के लिए कुछ ना कुछ करते रहना आवश्यक है साथ ही आवश्यक है उन लोगों का सम्मान जो इस समाज तथा देश को समर्पित होकर श्रेष्ठ कार्य कर दूसरों से अलग अपनी पहचान बनाते हैं। कुछ यही भाव लेकर शक्ति फिल्म प्रोडक्शन जयपुर रत्न सम्मान समारोह का द्वितीय संस्करण लेकर आया है जिसके अंतर्गत विशिष्ट उपलब्धि अर्जित कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले 51 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर रत्न सम्मान समारोह का द्वितीय संस्करण 29 जून को आयोजित होगा।

इससे पूर्व नॉमिनेशन के लिए 10 जून अंतिम तिथि रखी गई है। नॉमिनेशन के माध्यम से प्राप्त हुई प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया जाएगा, जिसका परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 15 जून को घोषित होगा।
27 कैटेगरी में होगा सम्मान:-

समारोह में मेडिकल एंड हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर,स्पोर्ट्स,पत्रकारिता,
एजुकेशन, मूवी एंड थियेटर,होटल एंड रिसॉर्ट आदि कुल 27 कैटेगरी में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

एनजीओ के बच्चों को भी मिलेगा रैंप वॉक का मौका:--

इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ ही विभिन्न मॉडलों द्वारा डिजाइनर शोकेसिंग व एनजीओ के बच्चों द्वारा फैशन वॉक किया जाएगा जिसके उपरांत इन बच्चों को गिफ्ट बांटे जाएंगे|

आप अपने आवेदन हमें निम्न ईमेल एड्रेस पर भेज सकते हैं--

Jaipurratan2019@gmail.com

संपर्क करें----8239172174