गुरुवार को कमिश्ररेट की स्पेशल टीम और मथानिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हाथियारों के तस्कर को 9 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पड़ताल में सामने आया कि भजनलाल विश्नोई अवैध हथियारों की सप्लाई प्रदेश भर में करता है। वह स्थानीय तौर पर कार्य करता है और फिर आगे से आगे हथियारों को बेचता है। उसके साथ एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। अब दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ की कड़ी में यह कार्रवाई की गई। लगातार मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला पूर्व की स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लोहावट के रामू की ढाणी जंभेश्वर नगर निवासी भजनलाल पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई स्थानीय हथियार सप्लायर है। जो कि अन्तराज्यीय स्तर पर हथियारों की सप्लाई करता है।खबर थी कि अगर उसे आज पकड़ा जाएं तो बड़ी मात्रा में अवैध हथियार मिल सकते है। इस पर जिला स्पेशल की टीम ने टोल नाके पर भजनलाल को पकड़ा। उसके पास तलाशी में अवैध रूप से रखी 9 पिस्टलें जब्त हुई। इससे पहले डांगियावास पुलिस थानाधिकारी कन्हैयालाल की तरफ से भजनलाल की लोकेशन पता लगवा कर मथानिया पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने पूरे प्लान के तहत उसे दबोच लिया। डीसीपी ईस्ट धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार एक बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। इन हथियार संबंधी बालक से भी पूछताछ चल रही है।