Republic Day 2019: जोश और जज्बे को सलाम, -30 डिग्री तापमान और 18000 फीट पर ITBP जवानों ने फहराया झंडा- वीडियो

माहौल 26 जनवरी (26th January) का है। देश में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम है और पूरा देश इस खास मौके को पूरे जोशो खरोश के साथ मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा हैं। वहीं देश की सीमा की सुरक्षा कर रहे जवान भी 26 जनवरी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लद्दाख में जोश और जज्बे का परिचय भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानि आईटीबीपी (ITBP) ने दिया है, इन जांबाज सैनिकों ने माइनस 30 डिग्री तापमान भी झंडा फहरा दिया।

इन सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में ये झंडा फहराया है। खास बात ये है कि जहां पर ये झंडा फहराया वहां की उंचाई 18000 फीट है और तापमान की बात करें तो मानइस तीस डिग्री (-30 Degree) था। यहां झंडा फहराया जाना कुछ अलग ही मायने रखता है और ये इन सैनिकों के साहस और हिम्मत को दर्शाता है।

आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस की 10 खास बातें...

- 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया।

- गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 को दिल्ली के राजपथ पर हुई थी।

- भारतीय संविधान की दो प्रत्तियां जो हिन्दी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी गई।

- पूर्ण स्वराज दिवस (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था।

- भारतीय संविधान की हाथ से लिखी मूल प्रतियां संसद भवन के पुस्तकालय में सुरक्षित रखी हुई हैं।

- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाऊस में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी।

- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और हर साल 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

- 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के बैंड हिस्सा लेते हैं। यह दिन गणतंत्र दिवस के समारोह के समापन के रूप में मनाया जाता।

- गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हैं, जिन्होंने देश के आजादी में बलिदान दिया।

- परेड में विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनी भी होती हैं, प्रदर्शनी में हर राज्य के लोगों की विशेषता, उनके लोक गीत व कला का दृश्यचित्र प्रस्तुत किया जाता है। हर प्रदर्शिनी भारत की विविधता व सांस्कृतिक समृद्धि प्रदर्शित करती है।