सीमा पर तैनात जवानों ने कुछ इस तरह दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं...

आज पूरा देश जहां जोश और धूमधाम से दीपावली ( Diwali Celebration ) का त्योहार मना रहा है वही घर परिवार से दूर ऊंची पहाड़ियों पर देश की सीमाओं को दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए इस महा उत्सव के दिन भी हाथों में बन्दूक लिए सुरक्षा में लगे हुए हैं लेकिन इन जवानों से बात करने पर जरा भी यह एहसास नहीं होता कि इन्हें इस त्योहार पर घर से दूर रहने का दुख है। ये शान से कहते हैं कि इन्हें गर्व है कि हम पर देश सुरक्षा का जिम्मा है।

- सीमा पर तैनात सिपाही अनुज कुमार का कहना है “ देश धूमधाम से दीपावली मनाये इसलिए हमने मोर्चा संभाला है और जब तक जान है तब तक देश पर कोई आंच नहीं आने देंगे। देश को दीपावली की शुभकामनाएं” हवलदार राजवीर सिंह ने कहा, “देश में में सुख शांति बनी रहे और हम देश की रक्षा हर हाल में कर सकें यही हमारी मनोकामना है”

ऐसा नहीं कि यह लोग दीपावली नहीं मानते, इन जवानों ने अपनी यूनिट को अपना परिवार बना लिया है। शिफ्ट में सीमा की ड्यूटी के बाद, इस दिन पूजा पाठ का भी पूरा बंदोबस्त रहता है। यूनिट में बने मंदिर को शानदार तरीके से सजाया जाता है, भजन कीर्तन होता है। देश, देशवासियों और अपने परिवार की खुशी के लिए प्रार्थना की जाती हैं, मिठाइयां बंटती हैं, दीप जलते हैं।

- इन्स्पेक्टर बी.डी.शर्मा ने कहा, “हमारे परिवार को नहीं समझना नहीं चाहिए कि हम दूर हैं, उन्हें गर्व करना चाहिए कि हम देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। यूनिट का हर साथी हमारा परिवार है” सिपाही विक्रम कहते हैं “हम सब एक साथ मिलकर यह त्योहार मानते हैं। हम यहां पर हैं तो देश के लोग यह महसूस करते हैं कि वो सुरक्षित है। इस बात का हमें गर्व है”

इस मौके पर भारत की जय-जयकार के नारों के साथ साथ देश प्रेम के गानों के साथ धूम धड़का भी दिखा। यहां कहीं पर भी यह महसूस नहीं हुआ कि यह लोग घर से दूर हैं, हर जवान के चहरे पर मुस्कान और देश प्रेम ही दिखा।

लद्दाख : जीरो से नीचे तापमान में देश के सैनिकों ने दीये जलाकर मनाई दिवाली

देश जब दिवाली की खुशियां मना रहा है, तो लद्दाख के मुश्किल हालात में भी सैनिक जमे हुए हैं। ये दिन रात हमारी सुरक्षा में मुस्तैद हैं। चारों ओर सफेद बर्फ से घिर हुए जवानों का यहां पर जीवन कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा लगाना एक आम आदमी के लिए मुश्किल है। जीरो से नीचे के तापमान में भी हमारे सैनिकों का हौसला आसमान पर रहता है। फिर चाहे वह कोई भी मौका या त्योहार क्यों न हो।

इस दीपावली पर भी लद्दाख के खारदुंग ला में इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने दीये जलाकर दीपावली मनाई।

भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिवाली ( Diwali ) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं। वह यहां बुधवार को भगवान केदारनाथ के मंदिर में दीवाली उत्सव मनाएंगे। पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार वह करीब पौने दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां पूजा अर्चना के बाद वह केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का मुआयना करेंगे। भगवान की पूजा अर्चना के बाद भारत-चीन बॉर्डर पर जाएंगे। यहां वे सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह सेना के जवानों के साथ बुधवार को दिवाली मनाएंगे और अपने अनुभवों की तस्वीरें साझा करेंगे। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब में मोदी ने कहा, ‘हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं। इस साल भी बहादुर जवानों के साथ मनाउंगा। उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है।’