मिशन शक्ति कामयाब, वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में सिर्फ 3 मिनट में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा, 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था। हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है। कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइन को मार गिराया।'

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मार गिराया गया है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए आज गर्व का दिन है। लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया। यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ 3 मिनट में ही हासिल कर लिया है।'

पीएम मोदी ने कहा अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था। हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धी नहीं हो सकती है। कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइन को मार गिराया।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपने संबोधन के बारे में जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनका संबोधन 11:45 से 12:00 बजे के बीच होगा, हालांकि उनका संबोधन 12:20 के आसपास शुरू हुआ।