पाली : पत्नी से अनबन के चलते ससुराल पहुंच फंदे पर झूला युवक, पेड़ पर लटका मिला शव

पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पत्नी के अनबन के चलते एक युवक ने ससुराल पहुंच फांसी का फंदा लगा लिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही हैं। सोमवार सुबह सूचना पर गुड़ा एंदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता पन्नालाल ने बताया कि रविवार रात नौ बजे अपने ससुराल मांडल गांव (गुड़ा एंदला) जाने का कह कर लेहराराम घर से निकला था। वहीं, मामले में मृतक के ससुरालप पक्ष का कहना हैं कि वह उनके घर नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

गुड़ा एंदला थाने के एएसआई राजेन्द्रसिंह ने बताया कि जालोर जिले के किशनगढ़ (भाद्राजून) निवासी लेहराराम (30) पुत्र पन्नालाल मीणा का शव सोमवार सुबह मांडल गांव में जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक का ससुराल मांडल गांव में ही हैं। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। ऐसे में पिछले कुछ समय से अपने पीहर में ही रह रही थी।