डूंगरपुर : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को भीषण टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, CCTV से लगाया जा रहा वाहन का पता

कई बार एक्सीडेंट के ऐसे मामले सामने आते हैं जहां अज्ञात वाहन टक्कर मारकर वहां से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ डूंगरपुर में जहां अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर गायब हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हैं। दोनों बाइक पर सवार थे। इस दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसा रामसागड़ा क्षेत्र के मेवाड़ा घाटा के पास हुआ। यहां दो युवक जानू और महेंद्र बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। हादसे में गंभीर घायल जानू की मौके पर मौत ह गई। वहीं, महेंद्र घायल है। दोनों वाटडा गांव के करने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के आगे लगा शॉकर तक मुड़ गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान का प्रयास कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।