प्रतापगढ़ : पकडे गए नशे का कारोबार करने वाले पति-पत्नी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

शनिवार को जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए नशे का कारोबार करने वाले पति-पत्नी को पकड़ा हैं। ये दोनों अपने साथ ब्राउन शुगर लेक्मर घूमते थे और इनके पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है। दोनों से फिलहाल ब्राउन शुगर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और कहां सप्लाई की जानी थी। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि पुलिस की टीम कस्बे में गश्त पर थी। इस दौरान नई आबादी क्षेत्र में एक महिला और पुरुष बाइक पर आते दिखाई दिए। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस को दोनों की गतिविधि पर शक हुआ, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दोनों की तलाशी के दौरान बाइक में अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। पकड़े गए पति का नाम राजू उर्फ राजेश पुत्र सीताराम है। वहीं, उसके साथ पत्नी माया को भी गिरफ्तार किया गया है।