बीकानेर : 5 माह में पहली बार कम हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम वो भी मात्र 10 रुपए

आम इंसान के लिए रसोई गैस की कीमत बहुत मायने रखती हैं जिसके बढ़ने पर उसके घर का बजट हिल जाता हैं। पिछले 5 महीने में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 225 रुपए का इजाफा हुआ हैं लेकिन बीते दिन 5 माह में पहली बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम 10 रूपये कम किए गए हैं। एक अप्रैल से देशभर में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए कम किए है। इस कटौती के बाद अब बीकानेर में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 822 रुपए हाे गया। अब तक यह दाम 832 रुपए था। बीकानेर जिले में गैस सप्लाई के लिए करीब 5 लाख 33 हजार से ज्यादा उपभाेक्ता है। इन उपभाेक्ताओं में करीब 2 लाख 70 हजार उपभाेक्ता उज्जवला के शामिल हैं।

इंडियन ऑयल के अनुसार कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है। उस वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हल्की कटोती हुई है। अब जाकर रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पांच महीने में रसाेई गैस सिलेंडर के दाम 225 रुपए बढ़े हैं, लेकिन कम महज दस रुपए ही किए गए है। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत मिडिल क्लास काे रही है। उनके लिए घर खर्च चलाना किसी चुनाैती से कम नहीं है। दाम बढ़ने का विराेध इसलिए भी है, क्याेंकि सरकार सब्सिडी पहले ही खत्म कर चुकी है।