धौलपुर : खेत में शौच के लिए गई किशोरी से हैवानियत, बचाने आई बड़ी बहन की भी पिटाई

धौलपुर में हैवानियत का एक मामला सामने आया जिसमें खेत में शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म किया गया और उसे बचाने आई बड़ी बहन की भी पिटाई की गई। यह वारदात शनिवार रात को मनिया इलाके में घटित हुई। इस मामले में 16 साल की लड़की से गांव के ही 4 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया हैं। जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बहनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर दोनों बहनों के बयान लिए हैं। दोनों पीड़िताओं का मेडिकल कराया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसकी छोटी बहन बीती रात पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव के बाहर नीबू के बाग में शौच के लिए गई थी। वहां गांव के चार युवक पहले से ही पेड़ों के पीछे घात लगाए बैठे थे। बड़ी बहन ने बताया कि आरोपियों ने दोनों बहनों को खेत में पकड़ लिया। दो आरोपियों ने छोटी बहन के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया उसके बाद आरोपियों ने बड़ी बहन के कपड़े फाड़ कर अपमानित किया। करीब आधे घंटे तक दोनों बहनों की इज्जत को तार-तार कर जान से मारने की धमकी देकर चारों आरोपी फरार हो गए।