जवाहर लाल नेहरू ने 20 साल तक सुभाष चंद्र बोस के परिवार की करवाई थी जासूसी, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

हर साल 14 नवंबर का दिन जवाहर लाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) की याद में 'बाल दिवस ( Childrens Day )' के रूप में मनाया जाता हैं। जी हाँ, ‘चाचा नेहरू‘ के नाम से प्रसिद्द जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आज ही के दिन हुआ था। आजाद भारत के पहले प्रधानमन्त्री बनने वाले जवाहरलाल नेहरू एक कश्मीरी पंडित थे। आज 'बाल दिवस' के इस ख़ास मौके पर हम आपको 'चाचा नेहरू' के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रा हे हैं। तो आइये जानते है इन रोचक तथ्यों के बारे में।

* जवाहर लाल नेहरू की ही याद में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता हैं।

* नेहरू बचपन से ही इंग्लिश स्कूल में पढ़े थे, उन्हें गांवो में घूम-घूमकर हिंदी बोलनी आई थी।

* नेहरू के कपड़े धुलने के लिए लंदन जाते थे।

* जवाहरलाल नेहरू के नाम पर एक युनिवर्सटी भी हैं जिसे हम JNU के नाम से जानते हैं।

* जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा लहराने वाले पहले शख्स थे।

* बताया जाता हैं कि चंद्र शेखर आजाद ने रूस जाने के लिए जवाहर लाल नेहरू से 1200 रूपये उधार माँगे थे।

* जवाहर लाल नेहरू ने 20 साल तक सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी करवाई थी।

* फरवरी 1950, में पिलानी (राजस्थान) में जवाहर लाल नेहरू के स्वागत में हरी सब्जियों और गाजर-मूली से स्वागत द्वार बनाए गए थे। नाराज होकर नेहरू ने सब गरीबों में बँटवा दिया।

* जवाहर लाल नेहरू एक बार लंदन जाने वाले थे। उनके नाई ने कहा ‘मेरे पास घड़ी नही हैं‘ इसलिए मैं अक्सर लेट हो जाता हूँ। तो नेहरू उसके लिए लंदन से अच्छी घड़ी लेकर आए थे।

* संसद में जब गो हत्या को लेकर प्रस्ताव रखा गया था तो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था अगर गो हत्या का प्रस्ताव पास होता हैं तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूँगा।

* JRD Tata ने ब्यूटी प्रोडक्ट लैक्मे महिलाओं के लिए नही बल्कि जवाहर लाल नेहरू के कहने पर बनाया था।

* नेहरू को खाना खाने के बाद 555 ब्रांड का सिगरेट पीने की आदत थी। एक बार नेहरू जी भोपाल गए थे और उनकी सिगरेट खत्म हो गई ये सिगरेट पूरे भोपाल में नही मिली तो एक विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई।

* महात्मा गांधी की अपील पर जब पूरा देश विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहा था, तो उस समय नेहरू को भी अपना बेस्ट कोट फेंकना पड़ा। इसके बाद ही उन्होनें खादी का जैकेट पहनना शुरू किया था।

* जवाहरलाल नेहरू पर चार बार जानलेवा हमला हुआ था, पहली बार 1947 में बंटवारे के दौरान उन पर हमला हुआ था। तब वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर थे। इसके बाद 1955 में महाराष्ट्र में चाकू से हमला किया गया। 1956 में बम से रेल की पटरी उड़ाने की कोशिश भी नाकाम हो गई थी।

* जवाहरलाल नेहरू की मौत 27 मई 1964 को हार्ट अटैक से हुई थी। उनके अंतिम संस्कार में 15 लाख लोग शामिल हुए थे।