बीते दिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने से आम आदमी की जेब का भार और बढ़ गया हैं। इससे पहले मंगलवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 54.50 रु. बढ़ा दिए गए थे। बुधवार को तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी। अब घरेलू सिलेंडर 598 रुपए की जगह 648 रुपए में मिलेगा। इस बार भी उपभोक्ता को सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
मंगलवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 54.50 रु. बढ़ा दिए गए थे। अब यह 1307 रुपए में मिलेगा। एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि सिलेंडर की डिमांड कम है, इसलिए काॅमर्शियल पर बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।पेट्राेल-डीजल के दाम में भी बढ़ाेतरी जारी है। बुधवार काे जयपुर में डीजल 25 पैसे और पेट्रोल 16 पैसे महंगा हाे गया। अब यहां डीजल 81.80 रु. लीटर जबकि पेट्रोल 89.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।