दिल्‍ली: बस में लड़की के सामने करने लगा मास्‍टरबेट, किसी ने नहीं की मदद

दिल्ली की बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार भले ही चिंतित नज़र आ रही हो लेकिन इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को दिल्ली में एक शख्स को पुलिस ने बस के अंदर सरेआम गंदी हरकत करने के लिए पकड़ा है। यह मामला बीते मंगलवार को दिल्ली के पॉश इलाके साउथ दिल्ली का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स कापसहेड़ा से वसंत कुंज जाने वाली बस में सवार हुआ था। इसी बस में एक महिला आरक्षित सीट पर पहले से बैठी हुई थीं। महिला को देख पहले तो यह शख्स बिल्कुल उनके सामने जाकर बैठ गया। लेकिन फिर अचानक ही शख्स ने भरी बस में ही अपने पैंट की जिप खोल कर मास्टरबेटिंग शुरू कर दी। लेकिन पूरी बस में कोई भी उस लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद लड़की ने खुद ही धक्का मारकर आरोपी को पीछे हटाया।

लड़की ने बताया कि वह महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठी हुई थी। इसके बाद एक आदमी उसके सामने आकर खड़ा हो गया और आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचाया और लोगों से मदद करने को कहा। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। फिर लड़की ने खुद ही उसको पीटना शुरू कर दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि उनको जैसे ही घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आदमी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की अभी जांच की जा रही है।