दिल्ली में बीती रात हुई दिल दहला देने वाली वारदात, देख पुलिस के उड़े होश

दिल्ली के महरौली इलाके से बीती रात दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है। मृतकों में आरोपी की पत्नी के साथ एक लड़का और दो लड़की है। आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला बताया जा रहा है। आरोपी के डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। घटना रात के एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। उसने हत्या की बात स्वीकारी है। जिस घर में कत्ल हुआ है उसी घर मे आरोपी की सास भी रहती हैं। सास ने सबेरे जब देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने पड़ोसी को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पीसीआर को इस बात की सूचना दी। पुलिस के आने के बाद जब दरवाजा खोला गया तो सब हैरान रह गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वर्तमान में पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है जिसका इस्तेमाल उसने कत्ल करने के लिए किया है। परिवार के और अन्य संबंधित लोगों से मामले को लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी में कोई अनबन चल रहा था या कोई पारिवारिक कलह भी था। इन चीजों पर पुलिस ध्यान केंद्रीत कर मामले की छानबीन कर रही है।