कोटा : चंबल में मिल बिना बताए घर से निकली नवविवाहिता का शव, मौत का कारण नही आया सामने

बुधवार को शहर के दादाबाडी इलाके में तब सनसनी फैल गई जब चंबल नदी के भीतरिया कुंड में एक महिला का शव मिला। कपड़े व हुलिए के आधार पर मृतका की पहचान सुल्तानपुर के मोरपा निवासी सुरभि (24) के रूप में हुई। महिला सुबह बिना बताए घर से निकली थी। शव मिलने पीहर और ससुराल पक्ष के लोग एमबीएस की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है। DSP अंकित जैन ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण सामने नही आया है। दोनों पक्षों की ओर से भी शिकायत नहीं दी गई है। एसडीएम लेवल पर मामले की जांच की जा रही है।

खबर मिलने पर निगम की टीम ने शव को नदी से निकाला। मृतका की दिसंबर 2020 में दादाबाड़ी इलाके के हनुमान बस्ती निवासी सुनील मालव से शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, सुरभि का पति प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह खुद भी पढ़ाई कर रही थी। 11 दिसंबर को दोनों की शादी हुई थी। मल मास के दौरान सुरभि पीहर में रही थी। वह शुक्रवार को ही वो पीहर से ससुराल लौटी थी। सुरभि के पति ने बताया कि शादी के बाद से ही सुरभि उससे और परिवार वालों से बहुत कम बातचीत करती थी। वह अक्सर मोबाईल पर भी किसी से बात नहीं करती थी। पूछने पर वह ज्यादा कुछ नहीं बताती थी। आज सुबह वह घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद चंबल नदी मे उसके शव मिलने की सूचना मिली।