मध्य प्रदेश: पहले 13 साल की बच्ची से करी दोस्ती फिर गांजा पिलाकर महीनों तक ऑटो ड्राइवर ने किया रेप

वो 13 साल की लड़की है। जिसे नशे की लत लगाई गई और फिर एक बार नहीं बल्कि सैंकडो बार उसकी इज्जत को तार-तार किया गया। यह शर्मनाक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां कुछ दरिंदे 6 महीने तक एक नाबालिग लड़की को नशा देकर उसके साथ बलात्कार करते रहे। नशे की लत का शिकार बनी उस नाबालिग लड़की की अस्मत हर दिन लुटती रही। किसी को उस पर रहम नहीं आया।

दरअसल, लड़की अपनी नानी के यहां निशतपुरा क्षेत्र में रहती थी, लेकिन किसी विवाद के बाद वो घर छोड़कर जा रही थी। जब वो हनुमानगंज पुलिस थाने अंतर्गत बस स्टैंड पहुंची। वहां उसकी मुलाकात अभय नाम के ऑटो ड्राइवर से हुई। उसने नाबालिग लड़की के साथ पहले तो दोस्ती की, फिर उसे गांजा पिला दिया। इसके बाद आरोपी अभय, लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को दूसरे ऑटो चालकों के हवाले कर दिया। वो भी उसके साथ मौका पाकर रेप करते रहे। लड़की नशे की आदी हो गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने न केवल खुद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, बल्कि अन्य लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।

पिछले छह महीनों में कई लोग उसके साथ बारी-बारी से रेप करते रहे। लड़की अपने परिवार तक तो पहुंच गई। लेकिन जब परिवारवालों ने नशा न मिलने की हालत में पीड़िता के स्वभाव में काफी गुस्सा देखा तो उन्होंने जिला चाइल्डलाइन से संपर्क किया। चाइल्डलाइन, पीड़िता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान पीड़ित लड़की ने सारी कहानी बताई और मुख्य आरोपी माने जा रहे अभय की भी पहचान की।

जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। हालाकि अभी तक किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने ड्राईवर अभय और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 376 के तहत रेप का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।