हरियाणा में कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में 218 नए मरीज मिले। इनमें 26 विद्यार्थी शामिल हैं। सबसे ज्यादा गुड़गांव में 51 तो पंचकूला में 41, पानीपत में 24, कुरुक्षेत्र में 19 तो अंबाला में 15 मरीज मिले हैं, जबकि करनाल में एक मरीज की मौत हो गई है।
प्रदेश में एक दिन में 124 मरीज ठीक भी हुए। प्रदेश में अब 2443 एक्टिव मरीज रह गए हैं। सीरियस मरीजों की संख्या भी बढ़कर 37 हो गई है। इनमें 1 वेंटीलेटर पर हैं तो 36 ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर ईलाज ले रहें हैं।
गुड़गांव में 29, फरीदाबाद में 7, हिसार में 2, अंबाला में 15, करनाल में 14, पानीपत में 9, पंचकूला में 12, कुरुक्षेत्र में 13, यमुनानगर में 7, भिवानी में 2, झज्जर व पलवल में एक-एक, फतेहाबाद में 2, कैथल में 7, जींद में 2 व नूंह में एक मरीज ठीक हुआ है। चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, सिरसा, रेवाड़ी, रोहतक व सोनीपत में कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है।
देश में मिले 18 हजार से ज्यादा मरीज
देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 18,292 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,162 लोग रिकवर हुए और 109 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 4130 की बढ़ोतरी हुई। इसके पहले गुरुवार को 2,921, बुधवार को 3,260 और मंगलवार को 1,781 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 91 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 52 हजार 174 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 693 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 77 हजार 389 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।