राजस्थान : 15 दिन में 170 फीसदी बढ़े कोरोना एक्टिव केस, कल मिले 18 नए संक्रमित

दिवाली के बाद से ही लगभग थम चुके कोरोना का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका हैं और अब हर दिन दहाई के अंक में कोरोना संक्रमितो आने लगे हैं। बीते दिन भी 18 नए कोरोना संक्रमित मिले जो कि चार जिलों में पाए गए। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 9 केस पाए गए। अजमेर में 5, अलवर व जैसलमेर में 2-2 केस मिले हैं। कोरोना एक्टिव केस की बात करें तो बीते 15 दिनों में इसमें 170 फीसदी इजाफा हुआ हैं। एक्टिव केस 15 दिन में 44 से बढ़कर 119 तक पहुंचना चिंता की बात है। जयपुर में 65, अजमेर में 28, अलवर में 8, बाड़मेर व नागौर में 5-5, जैसलमेर व उदयपुर में 2-2 एक्टिव केस हैं। बांरा, जोधपुर, कोटा, पाली में एक-एक एक्टिव केस मौजूद है। पहले दिवाली फिर शादियों के चलते लगातार लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

कब कितने एक्टिव केस

06 नवंबर - 44
07 नवंबर - 45
08 नवंबर - 42
09 नवंबर - 45
10 नवंबर - 44
11 नवंबर - 46
12 नवंबर - 61
13 नवंबर - 71
14 नवंबर - 82
15 नवंबर - 75
16 नवंबर - 73
17 नवंबर - 83
18 नवंबर - 95
19 नवंबर - 101
20 नवंबर - 103
21 नवंबर - 119