'पटेल प्रधानमंत्री होते तो, पाक के पास नहीं होता कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा' : शिवराज सिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल Sardar Vallabhbhai Patel की 143वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा घाट पर बनी उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को देश को समर्पित किया। सरदार पटेल की इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है, जो दुनिया में सबसे ऊंची है। वही सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को कभी सम्मान नहीं दिया। जिसने इस देश को एक सूत्र में पिरोया, कांग्रेस उसे ही भूल गई। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आज सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित किया। यह पटेल को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है।

'पटेल प्रधानमंत्री होते तो, पाक के पास नहीं होता कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा'


सीएम चौहान ने कहा कि अगर उस समय सरदार पटेल न होते तो, देश को एक सूत्र में नहीं पिरोया जा सकता था। अगर कश्मीर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल के हाथ में होता तो, पाकिस्तान के पास इसका एक-तिहाई हिस्सा नहीं होता। यह भारत का दुर्भाग्य है कि सरदार पटेल इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बने। कांग्रेस ने पटेल के साथ क्या किया है, उसे दोबारा कहने की जरुरत नहीं है।