250 रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, अब 2553 रुपए में मिलेगा

नए वित्त वर्ष के पहले दिन आम लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। रकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। हालांकि ये दाम 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा हुआ है। 19 KG के इस सिलेंडर की कीमत अब 2553 रुपए होगी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर यानी की 14.2 KG की कीमतों मे आज कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर असर दिखाई देगा। इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें बढ़ना तय है।