CBSE : 10वीं बोर्ड अंग्रेजी विषय परीक्षा में बदलाव, अब 10 नहीं 40 अंकों के होंगे MCQ

कोरोना के चलते इस बार स्कूलों के खुलने का तय नहीं हो पा रहा हैं। हांलाकि घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही हैं। हांलाकि अभी तक सीबीएसई द्वारा परीक्षाओं की तिथियां जारी नहीं हो पाई हैं। लेकिन सीबीएसई द्वारा 10वीं अंग्रेजी विषय के प्रश्न-पत्र में बदलाव किया गया है। इस बार 40 अंकों के वस्तुनिष्ठ और 40 अंकों के सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पहली बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न 40 अंकों के रहेंगे, जबकि 2020 की परीक्षा में 10 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। इस कारण छात्रों को हर चैप्टर अच्छे से पढ़ना चाहिए। इससे प्रश्न नहीं छूटेंगे। अंग्रेजी की दो किताबों से वस्तुनिष्ठ और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे। सीबीएसई के शिक्षकाें के अनुसार अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र पैटर्न में बदलाव के साथ सिलेबस भी कम कर दिया गया है। इससे छात्रों को उत्तर देने में आसानी होगी। सिलेबस के हटे हुए अंश की जानकारी देते हुए शिक्षकाें ने कहा कि ग्रामर के साथ लिटरेचर में भी कई भाग को हटा दिया गया है। इस कारण पुराने पैटर्न को देखकर तैयारी न करें। सीबीएसई ने नए पैटर्न की जानकारी सैंपल पेपर में दे दी है।
शिक्षकाें का कहना है कि सैंपल पेपर से ही तैयारी करें। सिलेबस बहुत कम कर दिया गया है। विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा लिखने का अभ्यास करते रहें। इसके साथ ही काेराेना से बचाव भी बहुत जरूरी है। इसके चलते बाहर कम निकलें।

बड़ी क्लासेज के विद्यार्थियाें काे गाइडेंस के लिए कुछ स्कूल संचालक बुला रहे स्कूल

काेराेना की वजह से सभी स्कूल बंद पड़े हैं। इस बीच विद्यार्थियाें काे राहत देते हुए स्कूल संचालकाें द्वारा विद्यार्थियाें काे अभिभावकाें की अनुमति के बाद गाइडेंस के लिए स्कूल में बुला रहे हैं। नाेजगे पब्लिक स्कूल के एमडी डाॅ. पी सूदन का कहना है कि इस दाैरान काेराेना गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।सिलेबस में से हटाए गए हैं यह टॉपिक व चैप्टर्स

ग्रामर
: पैसिव वॉइस - काउजेज - नाउन, अडवर्व काउजेज ऑफ कंडिशन एंड टाइम, रिलेटिव।

प्रीपोजिशन: फर्स्ट फ्लाइट - हाउ टू टेल वाइल्ड एनिमल्स ट्रीज, फॉग, मिजबिल दी अटर, फॉर एने ग्रेजरी।

फूडप्रट्सि विदआउट फीट- दी मिडनाइट विजिटर्स, ए क्वेशचन ऑफ ट्रूथ, दी बुक दैट सेव दी अर्थ।