शिव इलाके में एक 15 साल की बेटी के साथ कुछ दरिंदों ने पहले गैंगरेप और फिर चाकू से गला काट हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक अशोक व खेताराम भील दोनों पहले से ही बालिका के संपर्क में थे। उनके बीच कई बार बात हुई है। घटना के बाद इन दरिंदों ने पहले बालिका से फोन पर बात की है।
इसके बाद पहले शराब गटक ली और शराब के नशे में धुत होकर बालिका को घर से बाहर खेत में बुलाया। जहां उसके साथ दोनों दरिंदों ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद उसे उसकी घर पर चल रही सगाई को मना कर उनसे शादी करने का दबाव बनाया। इस पर बालिका ने इनकार किया तो दोनों दरिंदों ने मिलकर चाकू से गला काट बालिका को मार डाला और मौके से भाग गए।
जांच अधिकारी बाड़मेर डीएसपी महावीर प्रसाद ने बताया दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। बुधवार को आरोपी अशोक भील को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने एक दिन का पीसी रिमांड दिया है। इस पर उस आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना है।आरोपी पूछताछ में अब तक खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी अशोक व खेताराम भील बालिका के संपर्क में थे। उनके बीच कई बार बातचीत हुई है। घटना के दिन आरोपियों ने शराब का नशा किया। इसके बाद नशे में धुत होकर बालिका को फोन किया था और उसे खेत में बुलाया। जहां गैंगरेप कर चाकू से गला काट हत्या कर दी।
दरअसल बालिका की सगाई किए जाने की बात चल रही थी, इससे दोनों आरोपी आहत थे। अशोक चाहता था वो उससे शादी करें, लेकिन बालिका ने इनकार कर दिया। ऐसे में दूसरे साथ के साथ मिलकर पहले गैंगरेप और फिर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।