Budget 2019 : बजट में बड़ा ऐलान, किसानों को दी जाएगी 6,000 रुपये वार्षिक सहायता

मोदी सरकार ने आज ( (1 फरवरी) अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रही है। आम तौर पर वित्‍त मंत्री ही बजट पेश करते हैं, पर केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के बीमार होने के कारण इस बार रेल मंत्री पीयूष गोयल संसद में बजट पेश करेंगे, जिन्‍हें जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पीयूष गोयल ने पिछले सप्ताह ही वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए हमने ग्रोथ बढ़ाया, वित्तीय घाटा कम किया, देश में निवेश बढ़ा, महंगाई को काबू में किया। महंगाई घटने से लोगों का खर्चा 40% कम हुआ। भारत दुनिया में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी।

किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। लोकसभा चुनाव करीब है इसलिए बजट में किसानों पर अत्यधिक ध्यान दिया गया। सस्ते आनाज के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ का बजट, हमारी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सभी 22 फसलों का एमएसपी लागत से 50 प्रतिशत अधिक किया है। छोटे और सीमांत किसान हैं और तेज गति से बढ़े प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू किए जाएंगे। दो एकड़ वाले किसान के खाते में डायरेक्ट 6,000 दिए जाएंगे। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। यह एक दिसंबर 2018 से लागू होंगे। किसानों का कर्ज 11 लाख 68 हजार करोड़ बढ़ गया है। चुनाव से पहले पहली किस्त 2000 रुपए मिलेंगे। गौ माता के लिए कामधेनु योजना शुरू की जाएगी।