इस वर्ष की शुरूआत में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के निर्माता कभी भगवान की तरह पूजे जाने वाले संत आसाराम बापू की जिन्दगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। आसाराम बापू इन दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। यह बॉयोपिक आसाराम पर लिखी गई पत्रकार उशीनर मजूमदार की किताब ‘गॉड ऑफ सिन’ पर आधारित होगी। इसमें उनके नामी संत बनने से लेकर 2013 के सेक्शुअल असॉल्ट मामले में फंसने तक की कहानी है।
किताब के अधिकार हाल ही में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फेम मेकर सुनील बोहरा ने लिए हैं। सुनील का कहना है कि आसाराम की जर्नी के साथ-साथ विक्टिम का केस लडऩे वाले पीसी सोलंकी और जोधपुर व सूरत की लेडी पुलिस अफसरों की बहादुरी का किस्सा भी इस फिल्म का हिस्सा होगा। हमने पिछले महीने ही इसके अधिकार लिए हैं।