लोकसभा चुनाव 2019 : BJP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है जिसमें से 6 तेलंगाना के, 1 केरल के, 3 उत्तर प्रदेश के और 1 पश्चिम बंगाल से है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है, जबकि बुलंदशहर से भोला सिंह को उतारा है। वहीं नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट दिया गया है। इसके अलावा तेलंगाना चेवेल्ला से जनार्दन रेड्डी को टिकट दिया गया है।
इससे पहले शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में आंध्र प्रदेश की 23, महाराष्ट्र की 6, ओडिशा की 5, मेघालय की 1 और असम की 1 सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी ने पहली सूची में 184 और दूसरी सूची में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। भाजपा (BJP) की184 उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidates List) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भी नाम शामिल था। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वाराणसी (Varanasi) से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah), लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) की जगह गांधीनगर (Gandhi Nagar) सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को गाजियाबाद, डॉ. महेश शर्मा को नोएडा से और स्मृति ईरानी (Smritri Irani) को अमेठी से चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) लखनऊ से और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की पहली सूची में शामिल अन्य कद्दावर नेताओं की बात करें तो महाराष्ट्र में बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहब दानवे जालना से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश पश्चिम और जितेन्द्र सिंह उधमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह हेमा मालिनी मथुरा से, संजीव कुमार बालियान मुजफ्फरपुर से, सर्वेश कुमार मुरादाबाद से, डॉ. सत्यपाल सिंह बागपत से चुनाव लड़ेंगे। संतोषकुमार गंगवार बरेली से, साक्षी महाराज उन्नाव से, पूनम महाजन मुंबई-नार्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।