बीकानेर : ट्रक ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर, 1 की मौत और 2 घायल

बीकानेर में देर रात भीषण हादसा देखने को मिला जिसमें एक ट्रेलर ने बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि बाइक सवार सुभाष बिश्नोई उछलकर दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। उसे पीबीएम में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी भगा ले गया। नाकाबंदी में रात 2:37 बजे देशनोक में ट्रक पकड़ा गया।
घटना देर रात को म्यूजियम सर्किल के पास हुई ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक गाड़ी भगा ले गया जिसे नाकाबंदी के दौरान देशनोक में पकड़ लिया गया। बज्जू में गोलू निवासी सुभाष बिश्नोई अपने दो साथियों के साथ गुरुवार की रात को बाइक पर सवार होकर व्यास कॉलोनी एरिया में शादी में गया था। रात को करीब 12 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। इस दौरान म्यूजियम तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी थी।