प्रदेश में कोरोना का कहर कम हुआ हैं जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से पूरी क्षमता के साथ शिक्षण संस्थान खोलने की बात कही हैं। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने इसकी गाइडलाइन जारी की। हालांकि इसमें ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन यह कहा है कि पहली से 12वीं कक्षा तक शिक्षण के लिए एसओपी पूर्व में जारी एसओपी के अनुरूप रहेगी। तब ऑनलाइन क्लास की छूट थी। ऐसे में अभिभावक असमंजस में हैं। इन बातों का रखना होगा ध्यान
- विद्यार्थी अपने कक्ष में ही भोजन करेंगे। टिफिन व भोजन का आदान-प्रदान नहीं किया जाएगा। यथासंभव पीने का पानी की बोतल घर से लाएंगे। - स्कूल में नो मास्क, नो एंट्री का पालन करना होगा। - कैंटीन आगामी आदेश तक बंद रखे जाएंगे। - बस, ऑटो और कैब के चालक को वैक्सीन की दोनों खुराक जरूरी। विद्यार्थी, शिक्षक या कार्मिक को कोविड होने पर कक्षा-कक्ष 10 दिन के लिए बंद रहेगा।