उदयपुर : 28 मार्च से सातों दिन चलेगी मुंबई के लिए फ्लाइट, बुकिंग भी हुई शुरू

इस कोरोनाकाल में लोग हवाई सफर को सुगम मानते हुए इसी से सफ़र करना पसंद कर रहे है। लेकिन फ्लाइट की कम संख्या के चलते यात्रिओं को परेशानी हो रही थी। इसमें अब एयर इंडिया की तरफ से शिड्यूल जारी कर जानकारी दी गई हैं कि 28 मार्च से सातों दिन मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन करेगा। अभी कंपनी दिल्ली और मुंबई के लिए वह तीन दिन फ्लाइट का संचालन कर रही थी। एक्सपर्ट अशोक जोशी ने बताया कि इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

एयर इंडिया ने कोरोना काल के बीच मुंबई की फ्लाइटें नई शुरू की हैं। हालांकि, उदयपुर से इंडिगो की दो फ्लाइटें सातों दिन चल रही हैं। इसके अलावा स्पाइस जेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइटें चल रही हैं, लेकिन वे सप्ताह में अलग-अलग दिन चलती हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 0643 रोजाना दोपहर 2.20 बजे मुंबई से उदयपुर के लिए रवाना होगी और 3.40 बजे उदयपुर आएगी।

फ्लाइट एआई 0644 उदयपुर से शाम 4.20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 5.50 बजे मुंबई पहुंचेगी फ्लाइट एआई 0471 दिल्ली से रोजाना दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरेगी और 2.35 बजे उदयपुर आएगी। फ्लाइट संख्या 0472 उदयपुर से रोजाना दोपहर 3.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मुंबई-दिल्ली की ये फ्लाइटें 31 अक्टूबर तक नियमित रहेंगी।