पाली जिले के हालात कोरोना की वजह से बदहाल होते ही जा रहे हैं जहां बीते दिन सोमवार को कोरोना विस्फोट हुआ और 885 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ जिले में कोरोना से 7 मौतें भी हुई। वहीँ इसके सामने सिर्फ 93 मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को एक साथ इतने मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसका असर रिकवरी रेट पर पड़ा। 3.18 प्रतिशत गिरावट के साथ जिले की रिकवरी रेट 77.36 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18510 पहुंच गया है। जबकि अब तक 14321 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 4189 केस एक्टिव है। जिले में अब तक कोरोना से 232 मौतें हो चुकी है। इसमें से इस साल 50 और अप्रैल महीने में कोरोना से 48 मौतें हो चुकी है। राजस्थान में कोरोना : हर तीसरा सैंपल संक्रमित, 16,438 नए मामले, 84 की मौत
कोरोना का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं और ऐसा महसूस हो रहा हैं कि प्रदेश में की गई सख्ती भी नाकाफी हैं क्योंकि कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बात करें सोमवार के आंकड़ों की तो 16,438 नए मामले सामने आए और 84 की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई जो कि आज 1.5 लाख को पर कर जाएगी। सबसे ज्यादा मौत 15 मौत जोधपुर में हुई तो वहीँ सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर में 2878 सामने आए। सोमवार को पॉजिटिविटी दर 37.11% आई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले इसी माह 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 29.78% आया था। राज्य में कुल 44,295 सैंपल की जांच हुई, जिसमें हर तीसरा नमूना पॉजिटिव आया है। खास बात ये है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, यह रविवार के मुकाबले 35 हजार कम है। वहीं रिकवरी रेट देखें तो 71.68% पर पहुंच गया। राहत की बात ये है कि पूरे राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या 6416 रही।