अलवर : कोरोना के साथ ताऊ ते चक्रवात का खतरा, मिले 445 नए पॉजिटिव, 888 मरीज हुए रिकवर

अलवर में कोरोना का खतरा तो कहर बरपा ही रहा हैं लेकिन इसी के साथ ही अब ताऊ ते चक्रवात का खतरा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीते दिन रविवार को जिले में 445 नए पॉजिटिव आ गए। हालांकि 888 मरीज रिकवर हुए हैं। असल में प्रशासन के सामने चुनौती है कि चक्रवात का ज्यादा असर होने जैसी स्थिति में भी कोरोना मरीजों का इलाज सुचारू रखना है। जिसमें सबसे बड़ी चुनौती अस्पतालों तक ऑक्सीजन बनाए रखना है। ऑक्सीजन के अतिरिक्त इंतजाम भी करने पड़ रहे हैं। विद्युत कटौती के समय निजी अस्पतालों में डीजे सैट दुरुस्त रखने और अतिरिक्त डीजल-पेट्रोल का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कहीं कोई बाधा नहीं आए। अस्पताल भी अपने स्तर पर सब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लग गए हैं। ताऊ ते चक्रवात से कहां कितना नुकसान हो सकता है। इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते लेकिन, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी है। इस महामारी के दौर में सबके सामने चुनौती है।

रविवार को मिले आंकड़ो के बाद एक्टिव केस 10196 हो गए जिसमें से ऑक्सीजन सपोर्ट पर 716, आइसीयू में 173 और वेंटिलेटर पर 87 मरीज हैं। रविवार को अलवर शहर- 117 बानसूर- 3 भिवाड़ी- 38 खेड़ली- 37 किशनगढ़बास- 49 कोटकासिम- 30 लक्ष्मणगढ़- 34 मुण्डावर- 27 मालाखेड़ा- 21 राजगढ़- 12 रामगढ- 22 रैणी- 29 शाहजहांपुर- 1 तिजारा- 25 कुल- 445 मामले सामने आए हैं।

राजस्थान में कोरोना : 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट, 24,440 मरीज हुए रिकवर

रविवार राजस्थान के लिए सुखद खबर लेकर आया जिसमें 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट गिरते हुए 10,290 नए संक्रमित मिले जबकि 24,440 मरीज रिकवर हो गए। हांलाकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं और बीते दिन 156 मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से नीचे रही। रिकवर मरीजों की संख्या अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई रिकवरी में सबसे ज्यादा है। बड़ी संख्या में रिकवरी होने के कारण राज्य में एक बार फिर एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से नीचे हो गई। प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक कुल 8 लाख 59 हजार 669 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है, जबकि 6 लाख 58 हजार 510 रिकवर हो गए। वहीं 6777 लोगों की इस बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना : घट रहे है मामले लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक, गई 4095 मरीजों की जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 2 लाख 81 हजार 683 रहा और 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।