भीलवाड़ा : 262 नए संक्रमितो के मुकाबले 885 लाेग हुए ठीक, हो चुकी अबतक 667 की मौत

भीलवाड़ा में कोरोना को लेकर राहत की खबर सामने आई हैं जहां नए संक्रमितो से कई ज्यादा रिकवर हुए हैं। शनिवार काे 262 नए संक्रमितो के मुकाबले 885 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 30 हजार 103 लाेग पाॅजिटिव आ चुके है जिसमें से 20 हजार 333 व्यक्ति ठीक भी हाे चुके है। जिले में रिकवरी रेट 67.54 प्रतिशत चल रही है। जिले में 9 हजार 656 एक्टिव केस है जाे घराें व अस्पतालाें में उपचार ले रहे है। अब तक जिले में 667 की काेराेना से माैत भी हाे चुकी है। राेपा की 53 साल की महिला, सांगानेर के 71 साल के व्यक्ति, देवली की 58 साल की महिला, ज्याेति नगर के 55 साल के व्यक्ति, पुर के 49 के व्यक्ति, चंद्र शेखर आजाद नगर की 75 साल की बुजुर्ग महिला, राशमी के 50 साल के व्यक्ति, गुरला के 53 साल के व्यक्ति सहित 11 की काेराेना उपचार के दाैरान माैत हाे गई।

राजस्थान में गिरती जा रही संक्रमित केसों की संख्या, मिले 13,565 नए पॉजिटिव, 149 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब धीमा होता नजर आ रहा हैं जहां संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट सामने आई हैं। पिछले 24 घंटे में 13,565 नए केस मिले हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हुई। शनिवार को कुल 17,481 लोग रिकवर हुए हैं। खास बात ये रही कि आज चार जिलों में पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से कम रही। वहीं अच्छी खबर ये है कि रिकवर मरीजों की संख्या पॉजिटिव केसों की संख्या से ज्यादा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट देखें तो जो मरीज आए हैं, वह 20 अप्रैल के बाद आए मरीजों में सबसे कम हैं। 20 अप्रैल को 12,201 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद मरीजों की संख्या 14 हजार से ज्यादा ही आई है।

भारत में कोरोना : थमती दिखाई दे रही संक्रमण की दूसरी लहर, चिंता का सबब बनी मौतें

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। हालाकि, रोजाना होने वाली मौतें अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। शनिवार को मिले मरीजों के आंकड़ो पर नजर डाले तो देश में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,931 की कमी हुई। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। लेकिन इस दौरान 4,075 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। यह मई में 6ठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के दूसरी लहर थमने के संकेत पॉजिटिविटी रेट से भी मिल रहे हैं। पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है।