श्रीगंगानगर : SI भर्ती की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय युवक को दाैड़ते समय आया हार्ट फेल, हुई मौत

श्रीगंगानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 21 वर्षीय युवक इस कम उम्र में हार्ट फेल होने से काल का ग्रास बन गया। युवक पुलिस में एसआई पद की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। हादसा बुधवार अलसुबह खेल मैदान पर तब हुआ जब वह दौड़ रहा था। उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। युवक के पिता की रिपाेर्ट पर काेतवाली थाना में मर्ग दर्ज की गई है। पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंप दिया गया है। एसआई राेहिताश पूनिया मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच अधिकारी एसआई पूनिया ने बताया कि जैतसर के निकट एक एफडीएम चक में ढाणी निवासी 21 वर्षीय अजय बिश्नाेई तीन साल से अपने मामा के साथ श्रीगंगानगर में रहकर पंजाब व राजस्थान पुलिस में एसआई के लिए तैयारी कर रहा था। वह बुधवार सुबह करीब पांच बजे खालसा काॅलेज के खेल मैदान में प्रैक्टिस कर रहा था। परिजनाें ने उसके लिए फिजिकल एक्सरसाइज के काेच भी हायर किया हुआ था। घटना के समय वह काेच व अन्य खिलाड़ियाें के साथ 400 मीटर रेस लगा रहा था। इसी दाैरान उसकी सांस फूलने लगी और वह गिर पड़ा। उसे तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इमरजेंसी इकाई में डाॅक्टराें ने भी काफी प्रयास किए लेकिन हार्ट फेल हाे जाने से उसकी मृत्यु हाे गई। युवक के पिता भूपराम बिश्नाेई की रिपाेर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।