राजियासर पुलिस ने बुधवार अलसुबह बीकानेर के 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 40 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्कराें की कार भी जब्त की है। पुलिस ने सांवर लाल (27) पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी कूदसू थाना पांचू व निहालचंद (22) पुत्र मोहनलाल बिश्नोई निवासी उदासर थाना पांचू जिला बीकानेर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि अलसुबह साढ़े 5 बजे श्रीविजयनगर फांटा के आगे नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बीकानेर की ओर से एक कार आती दिखाई दी। कार रुकवाकर देखा ताे उसमें 2 लाेग सवार थे। कार की तलाशी ली तो उसमें 2 प्लास्टिक के बैग रखे हुए थे, जिनमें अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। कार में सवार दाेनाें लोग पाेस्त के बारे में संताेषजनक जवाब नहीं दे पाए।एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे नागौर की ओर से पोस्त लेकर आए थे। पाेस्त की पंजाब में तस्करी की जानी थी। पाेस्त तस्करी के इस मामले की जांच जैतसर सीआई के सुपुर्द की गई है।