उदयपुर : शादी के 18 दिन बाद ही चोरी कर साथी के साथ भाग गई लुटेरी दुल्हन

पुलिस ने गुरुवार को एक लुटेरी दुल्हन को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया हैं जो कि मावली निवासी भूरालाल से शादी कर 18 दिन बाद ही चोरी कर साथी के साथ भाग गई थी। पुलिस ने यह कारवाई मुखबिर की सूचना पर की। जिसके बाद पुलिस की टीम आम नागरिक बनकर गुजरात पहुंची और फरार दुल्हन रीना डांगी को हिरासत में ले लिया। उदयपुर पुलिस के उप अधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि रीना डांगी प्रकरण में शुरुआती पूछताछ जारी है। पुलिस रीना से लूट ले गई ज्वेलरी का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रीना ने भूरालाल के अलावा क्या किसी और व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया था।

उदयपुर के मावली निवासी भूरालाल से शादी के 18 दिन बाद ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार दुल्हन को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वही रीना से हुई शुरुआती पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथ ही उदयपुर निवासी प्रकाश चौहान को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रीना ने 2 फरवरी 2020 को उदयपुर के मावली निवासी भूरालाल से शादी की थी। शादी करने से पहले रीना ने फरियादी भूरालाल से 3 लाख के गहने लिए थे। जबकि 1 लाख शादी के खर्चे की एवज में मांगे थे। जिसके बाद 20 फरवरी के दिन जब फरियादी सूरत गया था। पीछे से रीना उसके साथ ही प्रकाश के साथ फरार हो गई। इस दौरान रीना घर में रखी ज्वेलरी और नगदी भी लेकर भाग गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस लुटेरी दुल्हन रीना डांगी की तलाश में जुटी थी।