प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई 20 हजार करोड़ की राशि

केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई थी जिसके तहत साल में छह हजार रूपए तीन किश्ताें के रूप में सम्मान निधि किसानों को दी जा रही हैं।इसके तहत शुक्रवार को देश के 9.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ से अधिक की राशि खाताें में ट्रांसफर की गई। राजस्थान के 66 लाख 15 हजार 374 किसानों के खातों में 1402 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक हस्तांतरित किए गए हैं। केंद्र की ओर से किसानाें के खाते में राशि जारी हाेने के तुरंत बाद बीजेपी नेताओं ने गहलाेत सरकार पर निशाना साधकर अार्थिक पैकेज जारी करने का दबाव बढ़ाया है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठाैड़ सहित कई नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार काे भी जल्द एक पैकेज घाेषित करना चाहिए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों सहित देश के सभी वर्गों को आर्थिक संबल देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इससे पहले पीएम ने देश के 11 करोड़ किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित कर चुके हैं। इससे राजस्थान के किसानों का भी आर्थिक संबल के साथ मनोबल बढ़ रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि किसान सम्मान निधि साल में छह हजार रूपए तीन किश्ताें के रूप में दी जा रही है। किसानाें पर बीजेपी काे गर्व है।

इन राज्याें के इतने किसानों काे लाभ

उत्तर प्रदेश - 22508275
मध्य प्रदेश - 8095544
बिहार - 7758514
पंजाब - 1756246
हरियाणा - 1729311
प. बंगाल - 703955
महाराष्ट्र - 9160108
तमिलनाडू - 3715536
दिल्ली - 12226
आंध्र प्रदेश - 4301882