जयपुर : हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा कोरोना का कहर, 20 फीसदी से भी कम हुए यात्री

कोरोना ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया हैं जिसका असर कई चीजों पर पड़ा हैं। अब कोरोना का असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिल रहा हैं जहां 20 फीसदी से भी कम यात्री सफ़र कर रहे हैं जिसके चलते बहुत कम फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। गुरुवार को मात्र 14 फ्लाइट्स का ही संचालन हुआ, जिसमें 865 यात्रियों का डिपार्चर और 974 का अराइवल हुआ। फरवरी महीने की बात करें तो रोज औसतन 9600 यात्रियों का आवगमन हो रहा था। वहीं शुक्रवार को महज 12 फ्लाइट्स का संचालन हुआ।

यात्री भार नहीं होने से इंडिगो बैंगलुरु की फ्लाइट 6ई-839, स्पाइसजेट सूरत की फ्लाइट एसजी-2773, मुंबई की फ्लाइट एसजी-279, गो एयर मुंबई की फ्लाइट जी8-389, अहमदाबाद की फ्लाइट जी8-701, स्पाइसजेट अहमदाबाद की फ्लाइट एसजी-2948, गो एयर हैदराबाद की फ्लाइट जी8-506, मुंबई की फ्लाइट जी8-2608, स्पाइसजेट मुंबई की फ्लाइट एसजी-237, गो एयर कोलकाता की फ्लाइट जी8-702, एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट 9आई-644, इंडिगो मुंबई की फ्लाइट 6ई-577, कोलकाता की फ्लाइट 6ई-237 और बैंगलुरु की फ्लाइट 6ई-373 रद्द रही।