इस दीवाली इन रंगोली से सजाए अपना घर

रोशनी का त्योहार कही जाने वाली दीवाली पर घर का जगमगाना तो बनता ही है। दिवाली के शुभ मौके पर घरों को वंदनवार और फूलों से सजाया जाता है। इसी के साथ मां लक्ष्मी के आगमन पर उन्हें खुश करने के लिए रंगोली भी बनाई जाती है। वास्तु के अनुसार घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सालों भर आप बनी रहती है। यदि आपको रंगोली डिजाइन चुनने में दिक्कत आ रही है तो कोई बात नहीं। इस दिवाली रंगोली के डिजाइन और इसके तरीकों को थोड़ा सा बदलते हैं। आइए जानें, रंगोली बनाने के इन तरीकों के बारे में।

# मांडना है पारंपरिक रंगोली पहले के समय में गांवों में लोग गेरू से लीपे घरों में मांडना की आकृतियां बनाई जाती थीं। चावल के आटे को घोलकर इन्हें बनाया जाता था। आप इस दीवाली इन्हें भी अपने घर पर बना सकते हैं।

# दिवाली पर अगर बाजार से बनी-बनाई रंगोली दरवाजे पर लगा रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि इसमें भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।

# फूल और दीपक वाली रंगोली बहुत ही सरल है। आप चाहें तो फूलों की पंखुडियों का प्रयोग कर सकती हैं। फूलों की रंगोली ज्यादातर घरों में बनाई जाती है। इसे बनाना में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और यह देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।

# चॉक रंगोली में चॉक से डिजाइन बनाई गई है और रंग-बिरंगी किरकिरी का उपयोग भी किया जाता है। खूब सारे दिये रख कर इसे दीवाली रंगोली का रूप दिया जाता है।

# अगर आप क्रिएटिव चीजों के शौकीन हैं तो ऑयल पेंट का इस्तेमाल करके बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है। यह लंबे समय तक टिकी भी रहती है।

# हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी के साथ जोड़कर देखा जाता है। मां लक्ष्मी सौभग्य, खुशहाली, विनम्रता और धैर्य का प्रतीक मानी जाती हैं इसलिए लोग मोर के पंखों का प्रयोग मां लक्ष्मी की इन्हीं विशेषताओं को हासिल करने के लिए करते हैं। इसलिए आप मोर की आकृति वाले रंगोली को इस दिवाली अपने घर बना सकते हैं।

# गोल पैटर्न रंगोली को लकडी़ का बुरादा रंग कर बनाया गया है। बीच में एक बडा़ सा दिया रखा गया है जिजसे रंगोली बडी़ लग रही है।