Ganesh Chaturthi 2018 : गणपति विसर्जन से पहले करे तैयारी कुछ इस तरह सजाये घर के मंदिर को, होगा बहुत ही मनमोहक दृश्य

गणेशोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की स्तापना के साथ शुरू होता हैं और गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होता हैं। ऐसे में आपको गणपति जी की सेवा करने के लिए कई दिन मिलते हैं। इन दिनों में आप गणपति जी की कई थीम अपना सकते हैं, जिससे आपके घर में स्थित गणपति मंदिर का दृश्य मनमोहक और पूर्ण रूप से आध्यात्मिक लगेगा। और इसी के साथ घर में सकारात्मकता आएगी। तो आइये जानते हैं गणपति जी की उन थीम के बारे में, जिससे घर में स्थित मंदिर को सजाया जा सकता हैं।

* झरने वाले गणेश


घर में एक आर्टिफीशियल वॉटर फॉल लगाइये। इस पानी के झरने को आप किसी पवित्र नदी के पानी जैसा अनुभव करवा सकते हैं, क्योंकि हिन्दु धर्म के अनुसार बहता हुआ पानी बहुत पवित्र माना जाता है। भगवान गणेश की एक बड़ी सी सुंदर मूर्ती रखिये और उसके पीछे बहता हुआ पानी का झरना लगाइये। यह सजावट की थीम आजकल बहुत ही चलन में है।

* पहाड़ वाले गणेश

अगर आपको घर में ही दिखाना है कि गणेश जी पहाड़ पर बैठे हुए हैं तो, ऐसा करें कि गणेश की मूर्ती के पीछे एक बड़ा सा पहाड़ के आकार में बना हुआ कार्डबोर्ड लगा दें। गणेश जी भगवान शंकर और मां पावर्ती जी के पुत्र थे, तो ऐसे में आप यह थीम चुन सकते हैं।

* बेबी गणेश

एक छोटे और मोटे हाथी के बच्चे के सिर की छवि बेहद प्यारी लगती है। "माइ फ्रेंड गणेशा" फिल्म में छोटे गणेश को लोगो ने बहुत पसंद किया था। साथ ही बचपन की गणेश की कहानियां बहुत पसंद भी की जाती हैं।

* खडे़ हुए गणेश

गणेश जी की बैठी हुई मूर्तियां तो बहुत से लोग अपने घर पर रखते हैं, लेकिन सोंचिये अगर आपने खडे़ हुए गणेश जी रखे हैं उनके दोनों ओर रिद्धी और सिद्धी बैठी हुई हैं तो कितना सुंदर लगेगा। वैसे गणेश जी कई मूर्तियां बैठी, खडी, लेटी और नाचते हुए आकार में भी मिलती हैं।

* अष्टाविनायक गणेश

अपनी गणेश जी की मुख्य मूर्ती के पीछे भगवान के सारे 8 रूपों को दर्शाती हुई मूर्तियां रखें। अगर आपको यह 8 मूर्तियां नहीं मिल पा रही हैं तो, मुख्य मूर्ती के पीछे कागज़ के ऐसे पोस्टर्स लगा सकते हैं जिनमें भगवान गणेश के 8 रूप हों।