ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत हो सकती हैं जानलेवा, इन लक्षणों को जानकर समय रहते करें इलाज

शरीर के हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्व भेजने का काम करता हैं ब्लड अर्थात खून। खून के परिसंचरण तंत्र का सही काम करना आपको सेहतमंद बनाए रखता हैं। ब्लड सर्कुलेशन में आने वाली कोई भी दिक्कत आपकी सेहत पर सीधा असर डालती हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन कई बीमारियों के पनपने का कारण बनता हैं। ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों को जानकर इलाज किया जाए तो स्वस्थ रहा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में को ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत की ओर इशारा करते हैं।

सुन्न होना

यह आमतौर पर हाथों, टांगों, पैर के पंजे, बाजुओं में होता है। यह इन क्षेत्रों में ब्लॉकेज के परिणामस्वरूप होता है।

ठंडे हाथ और पैर

हाथ-पांव फूलना खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकते हैं। ऐसा तब होता है जब वे हिस्से जो हृदय से सबसे दूर होते हैं, उन्हें गर्मी देने के लिए पर्याप्त रक्त नहीं मिलता है।

कब्ज की शिकायत

शरीर में कोशिकाओं को रक्त की आपूर्ति में कमी से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे दस्त, बार-बार पेट में दर्द, कब्ज आदि हो सकती हैं।

सुस्ती

थका हुआ शरीर या थका हुआ महसूस करना अंगों और मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण हो सकता है।

कमजोर इम्यून सिस्टम

क्या अक्सर बीमार रहते हैं? यदि हां, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। जब सर्कुलेटरी सिस्टम में खराबी होती है, तो यह बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है।

भूख में कमी

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए शरीर को एक अच्छी रक्त आपूर्ति की आवश्यकता होती है। खराब ब्लड सर्कुलेशन से भूख की कमी और मेटाबॉलिक रेट कम हो सकता है।

खराब याद्दाश्त

खराब याद्दाश्त और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता भी खराब ब्लड सर्कुलेशन के संकेत हो सकते हैं।

वैरिकोज वेंस

खराब सर्कुलेशन नसों पर दबाव डाल सकता है, जिससे वैरिकोज वेन्स का कारण बनता है। वैरिकोज वेन्स बड़ी, क्षतिग्रस्त और सूजी हुई नसें होती हैं जो अक्सर पैरों और पैरों के पंजे पर दिखाई देती हैं। लंबे समय के लिए एक ही स्थिति में रहते हैं तो रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे वैरिकोज वेन्स हो सकता है।