ये भारतीय स्नैक्स विदेशी जंक फूड्स से कई ज्यादा खतरनाक, बनाए दूरी

भारत देश को खाने का खजाना कहें तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि यहां कई तरह के आहार देखने को मिलते हैं। कुछ सेहतमंद हैं तो कुछ सेहत के लिए नुकसानदायक। जब भी कभी सेहत की बात आती हैं तो विदेशी जंक फूड्स को आगे कर दिया जाता हैं कि ये आपकी सेहत को खराब कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ भारतीय स्नैक्स ऐसे हैं जो इन विदेशी जंक फूड्स से कई ज्यादा खतरनाक हैं और आपको बीमार बना रहे हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, दिल से जुड़ी बीमारियों का पनपना जैसी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। तो आइये जानते हैं सीए भारतीय स्नैक्स के बारे में जिनसे दूरी बनाने में ही आपकी भलाई हैं।

पूरी, समोसा और कचौरी

समोसा, पूरी और कचौरी ऐसे भारतीय स्नैक्स है जिसे खाए बिना लोग अपना फंक्शन अधूरा समझते हैं। ऐसे में ये चीजें भारत में बेहद मशहूर है। मगर ये सारी चीजें मैदा व तेल में तलने से बनाई जाती है। ऐसे में इसे खाने से सेहत खराब होने व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। बात अगर कचौरी आर समोसे की करें तो इसे बनाने के लिए आलू और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों चीजें ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा इन तीनों चीजों को तेल में डीप फ्राई किया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से वजन बढ़ना स्ट्रॉक , कैंसर व दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ता है।

टिक्की, चाट व गोल गप्पे

ये आम बिकने वाली चीजें हैै। लोग इसे बेहद ही स्वाद के साथ खाते हैं। मगर इसमें उबले आलू, तेज मसाला डालने के साथ इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फैट और कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में होता है। ऐेसे में चीजें खाने में भले ही स्वाद लगे पर सेहत के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है।

छोले-भटूरे

छोले-भटूरे पंजाब, दिल्ली, यूपी, एमपी आदि की फेमस डिश है। खासतौर पर लोग छुट्टी वाले दिन इसे खाना पसंद करते हैं। वैसे तो चने हाई रिच प्रोटीन का स्त्रोत होने से इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मगर इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेज मसाले, तेल आदि के कारण इस खाना बीमारियों को न्योता देने के बराबर होता है। बात अगर भटूरों की करें तो इसका आटा मैदा से बनाकर इसे डिप फ्राई किया जाता है। मैदा खाने से यह शरीर में जम जाता है। साथ ही लंबे समय तक न पचने के कारण पेट में भारीपन महसूस होता है। ऐसे में मोटापा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ दिल की सेहत को नुकसान पहुंचता है।

पकौड़े

आमतौर पर लोग शाम के समय चाय के साथ पकौड़ों को खाना पसंद करते हैं। मानसून के मौसम में तो कासतौर लोगों की रसोई में पकौड़े, भजिया, पकौंड़ी आदि बनती है। मगर इसे ऑयल में फ्राई कर खाने से सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। इससे शीरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में वजन बढ़ने के साथ दिल पर बुरा असर होता हौ। इसके कारण हार्ट अटैक आने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। इसलिए भारी मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। हां कभी- कभाव मूड होेने पर आप इसे घर पर बनाकर खा सकते हैं। मगर इसे बाहर से मंगवा कर खाने से परहेज रखें।